मुंबई में 22 जुलाई को हुए नीट के प्रोटेस्ट के दौरान एक्ट्रेस ayesha khan को पुलिस ने हिरासत में ले लिया इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी और प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर बहस शुरू हो गई। एक टोल की टिप्पणी पर आयशा ने सार्वजनिक रूप से जवाब दिया जिसके बाद यह मामला चर्चा में देखने को मिल रहा है।
मुंबई में NEET Protest के दौरान ऐसा क्या हुआ?
Ayesha Khan मुंबई में 22 जुलाई को छात्रों द्वारा आयोजित निट प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी। इस प्रदर्शन में कई सारे छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे इसी दौरान एक्ट्रेस आयशा खान भी यहां आई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान आयशा खान को हिरासत में ले लिया जबकि प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्वक तरीके से हो रहाथा। आयशा ने पुलिस वहां से एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें हिरासत में लेने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान नहीं दिया गया हैं प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही कार्रवाई की गई है ऐसा बताया जा रहाहै।
ये भी पढ़े: Sridevi और NTR की 40 साल उम्र के अंतर वाली जोड़ी फिर चर्चा में, जानिए…
ट्रोल की टिप्पणी पर Ayesha Khan ने क्या कहा?
हिरासत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने आयशा खान को ट्रोल करते हुए लिखा कि इस तरह के आंदोलन में शामिल होने से उनका करियर प्रभावित हो सकता है और उनके भविष्य में काम मिलने के प्रक्रिया में भी दिक्कतें हो सकतीहै। इस पर आयशा खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा ही जवाब दिया उन्होंने कहा कि अगर सच का साथ देने की वजह से कैरियर पर असर पड़ता है तो वह इसके लिए तैयार है।
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली रिएक्शन
Ayesha Khan की जवाब की बात सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिला कुछ लोगों ने उनके सपोर्ट में अपनी राय दी तो कुछ ने कहा कि पब्लिकली हस्तियों को सामाजिक मुद्दे पर अपनी बात रखने का बिल्कुल अधिकारहै। वहीं कुछ यूजेस का मानना है कि कलाकारों को इन सभी आंदोलन से दूरी बनाए रखनीचाहिए।
इसकी आधिकारिक जानकारी और अब तक की स्थिति
ऑफिशियल तौर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है हालांकि आयशा खान के खिलाफ किसी गंभीर कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है सभी प्रदर्शनकारियों की तरह आयशा खान को भी हिरासत में लिया गयाथा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गयाहै।
ये भी पढ़े: Salman Khan की वापसी के साथ Bigg Boss 20 का ऐलान, नए सीजन…
मामला क्यों बना हुआ है चर्चा का विषय?
हालांकि यह घटना केवल एक एक्ट्रेस को हिरासत में लेने तक ही सीमित नहीं है नित प्रोटेस्ट में एक चर्चित कलाकार की मौजूदगी और उसके बाद सोशल मीडिया पर हुई बहस में इस मुद्दे को राष्ट्रीय लेवल पर चर्चा में ला दिया है।

