Site iconSite icon SHABD SANCHI

Awarapan 2 Teaser: 19 साल बाद इमरान हाशमी की वापसी, टीज़र ने बढ़ाई

Awarapan 2 Teaser: Emraan Hashmi returns after 19 years; teaser builds anticipation for the film.Awarapan 2 Teaser: Emraan Hashmi returns after 19 years; teaser builds anticipation for the film.

Awarapan 2 Teaser: Emraan Hashmi returns after 19 years; teaser builds anticipation for the film.

Awarapan 2 का टीज़र 29 जून 2026 को रिलीज किया गया है इस टीज़र के साथ इमरान हाशमी ने अपनी फेमस फिल्म के सीक्वल की पहली झलक दिखाईहै। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी भी नजर आ रही है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

फिल्म Awarapan 2 Teaser में क्या दिखाया गया?

इसके टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित से होती हुई दिखती है जो पहले की तरह गंभीर और शांत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं वीडियो में रोमांस एक्शन और इमोशनल सीन की झलक भी देखने को मिलेगी। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल पुराने फिल्म आवारापन फिल्म की याद दिलाता है इस फिल्म की कहानी का पूरा खुलासा नहीं किया गया है लेकिन टीजर से साफ पता चलता है कि यह कहानी पहले वाले किरदार से ही आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़े: गर्लफ्रेंड ने harshad chopda के बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर दिया धोखा…

Awarapan 2 में इमरान हाशमी के साथ नई स्टारकास्ट

इस बार इमरान हाशमी की फिल्में नई स्टार कास्ट देखने को मिलने वालीहै। इसमें दिशा पटनी और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहीहै। हालांकि टीजर में दोनों ही एक्ट्रेस की झलक सीमित देखने को मिल रही है लेकिन उनकी मौजूदगी से कहानी में नए मोड़ आने की संभावनाएं पता चल रही है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और अन्य किरदारों की जानकारी अभी धीरे-धीरे ही सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर कैसी रही रिएक्शन?

इस टीजर को ऑडियंस से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं कई सारे यूजर्स ने पुराने आवारापन फिल्म के गानों और इमरान हाशमी के किरदार को याद करते हुए अपनी राय शेयर कीहै। कुछ ऑडियंस ने लिखा कि लंबे समय बाद इस फिल्म का सीक्वल भी देखने को दिलचस्प मिलेगा हालांकि यह शुरुआती रिएक्शन है और फिल्म की सफलता का आकलन रिलीज के बाद ही होगा।

फिल्म की रिलीज़ और आधिकारिक जानकारी

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार आवारापन 2 फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमा घर में रिलीज हो जाएगी। स्टीकर में फिल्म की रिलीज डेट की भी पुष्टि की गई है फिल्म निर्माता आने वाले दिनों में ट्रेलर और फिर इस से जुड़ी और भी जानकारियां शेयर कर सकते हैं। फिलहाल टीज़र के जरिए फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बनाए रखने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़े: Fred again India Tour: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में होने वाला है शो…

क्या दोहरा पाएगी पहली फिल्म का ये सफर?

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन समय के साथ ऑडियंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म के गाने और इमरान हाशमी की एक्टिंग आज भी लोगों के द्वारा पसंद की जा रही है ऐसे में फिल्म Awarapan 2 से ऑडियंस की उम्मीदें बड़ी हुई है।

Exit mobile version