Site iconSite icon SHABD SANCHI

Awarapan 2 Box Office Collection में 150 करोड़ पार, इमरान हाशमी….

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 अपने रिलीज के छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार बनाए हुए हैं। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 100 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात की जाए तो यह 150 करोड रुपए से भी आगे है।

फिल्म की छठे दिन कितनी हुई कमाई?

ताज रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार फिल्म ने अपने छठे दिन भारत में करीब 6.75 करोड रुपए का नेट कारोबार किया है। इसके साथ घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 107.50 करोड रुपए तक पहुंच गया है। बुधवार को कमाई में गिरावट जरूर आई लेकिन फिल्म अभी 110 करोड रुपए के अगले घरेलू पड़ाव के करीब है। वही वर्ल्ड वाइड लेवल पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड रुपए से ज्यादा हो चुका है अलग-अलग बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स में अंतिम आंकड़े में थोड़ा अंदर देखने को मिल रहा है इसलिए सिर्फ फिलहाल 150 करोड रुपए से ज्यादा बताना सुरक्षित है।

ये भी पढ़े: 70 लोग एक ही बाथरूम इस्तेमाल करते..Salman Khan ने जेल के दिन किया याद.

इमरान हाशमी के करियर के लिए क्यों खास है फिल्म?

इस सफलता की सबसे बड़ी खासियत इमरान हाशमी के लिए बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक या उनकी पहली ऐसी सोलो लीड फिल्म है जिसने भारत में 100 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस लिए ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी सोलो बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल हो चुकी है। फिल्म की रिलीज 14 अगस्त को हुई थी और शुरुआती दोनों में इसे ऑडियंस का मजबूत रिस्पांस मिला है। इसके बाद वीकेंड पर कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी देखने को मिल रही है लेकिन 6 दिन में 100 करोड रुपए से ज्यादा का घरेलू नेट कलेक्शन इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है।

ये भी पढ़े : awarapan 2 release date

अब Awarapan 2 Box Office Collection की आगे क्या उम्मीद?

अब नजर सातवें दिन और दूसरे वीकेंड के कलेक्शन पर है अगर शनिवार रविवार को ऑडियंस की संख्या फिर से बढ़ती है तो फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों की जानकारी पर Awarapan 2 Box Office Collection के रफ्तार इमरान हाशमी के लिए एक बड़ी बॉक्स ऑफिस वापसी के तौर पर है।

Exit mobile version