Site icon SHABD SANCHI

नगर-निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम से ठगी का प्रयास, धोखेबाज ने ऐसे रची रचना

भोपाल। नगर-निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम से ठगी किए जाने का प्रयास किया गया। यह मामला सामने आते ही कमिश्नर संस्कृति ने इसे गंभीरता से लेते हुए नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश या कॉल को अनदेखा करें। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत उन्हें या पुलिस को सूचित करें। निगम प्रशासन ने साइबर सेल को इस मामले की जानकारी दी है।

पहले पूछा हालचाल फिर मांगे रूपए

अज्ञात आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम कमिश्नर संस्कृति जैन की जानकारी निकाल लिया। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन का मोबाइल 84562082285 पर उनकी फोटो डीपी में लगाई और उनके नाम से अकाउंट बनाया। आरोपी ने खुद को बैठक में व्यस्त बताते हुए निगम के स्टाफ के दो लोगों से 50 हजार रुपये की मांग किया था। बताया जा रहा है कि वाट्सएप पर उनके नाम से रिश्तेदार और सहयोगियों से संदेश भेजे। आरोपी ने पहले उनसे हालचाल जाना और फिर में उनको संदेश भेजकर अपने निजी काम के लिए पचास हजार रुपये की मांग किया। आरोपी ने खाता नंबर बताते हुए पैसे भेजने को कहा है। जो खाता नंबर आरोपी ने बताया था वह रिया इकरोया के नाम से खाता नंबर सामने आया है।

ऐसे खुला राज

बताया जाता है कि पैसों की मांग करने वाले पर कमिश्नर के रिश्तेदार को शक हो गया और उसने आयुक्त को जानकारी दिए। जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी और लोगों को जागरूक करने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सूचना चलवाकर जागरुक किया।

Exit mobile version