Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News : घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडे से हमला, आधा दर्जन लोग घायल

Attack on family with sticks after breaking into house in RewaAttack on family with sticks after breaking into house in Rewa

Attack on family with sticks after breaking into house in Rewa

Attack on family with sticks after breaking into house in Rewa: रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के व्यौहरा गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक भीषण घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने अचानक पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मां, बेटा, बेटी समेत परिवार के पांच से सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके और पड़ोस के केवट परिवार के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था, तभी चार हमलावर हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी।

घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version