सऊदी अरब। सऊदी अरब में लगातार हमले हो रहे है। इससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा गया है। बीते 24 घंटो के दौरान एक एयरपोर्ट पर हमला किया गया है। तेल ठिकाने पर भी बमबारी की खबरें आ रही है। सऊदी अरब में दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट एवं अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन से हमला होने की खबरें आ रही है।
3 लोगो की मौत
सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 भारतीय हैं। जो जानकारी आ रही है उसके तहत अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की जान गई। यहां एक भारतीय समेत 2 लोग घायल हुए, जबकि दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत हुई। वहीं दो भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए।
एयरपोर्ट को भारी नुकसान
सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हुए हमले एवं नुकसानी के सबंध में गुरूवार को सिविल एविएशन अथॉरिटी ने जानकारी जारी किया है। ज्ञात हो कि हूती विद्रोहियों लगातार सऊदी अरब बड़े हमले और इस महीने 6 हमलों में अब तक 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 370 लोग घायल हुए हैं। एयरपोर्ट पर हुए हमले से जंहा विमान सेवा पर प्रभाव पड़ रहा है वही लगातार हमला होने से विमानों का रास्ता बदलाने की भी जानकारी आ रही है।

