भोपाल। एमपी की राजधानी में एक मानसिक बच्ची के साथ हैवनियत का मामला सामने आ रहा है। दो नाबलिंगों पर आरोप है कि उन्होने मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वीडियों सामने आने पर परिजनों के होष उड़ गए और उन्होने भोपाल के कटारा हिल्स थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाए है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
भाई को भेज दिए वीडियों
बताया जाता है कि यह घटना 1 जुलाई की है। घटना के बाद अपने साथ हुए जुल्म को लेकर पीड़िता किसी से कुछ भी बया नही कर पा रही थी। तकरीबन एक सप्ताह बाद आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो पीड़िता के भाई को भेजे दिए। जिससे देख कर परिजनों के होष उड़ गए। उन्होने बच्ची से इस सबंध में जानकारी लिए तो वही पूरी बात परिजनों को बताई।
पड़ोस के रहने वाले है आरोपी
जो जानकारी आ रही है उसके तहत आरोपी पीड़िता के पड़ोस के ही रहने वाले है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 16 साल की किशोरी है। आरोपियों ने उससे पहले दोस्ती किए और फिर बात करने के बहाने उसे बहला-फुसला कर ले गए और उसके साथ गलत करके वीडियों बना लिए। आरोप दो की संख्या में बताए जा रहे है।

