Site icon SHABD SANCHI

‘Assi Trailer’ ने खोली समाज और सिस्टम की परतें, तापसी पन्नू की कोर्टरूम जंग

‘Assi Trailer’ ने खोली समाज और सिस्टम की परतें, तापसी पन्नू की कोर्टरूम जंग

‘Assi Trailer’ ने खोली समाज और सिस्टम की परतें, तापसी पन्नू की कोर्टरूम जंग

Assi Trailer रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। Director अनुभव सिन्हा और actress तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर सामाजिक आधारित गंभीर कहानी लेकर हमारे सामने आई है, ट्रेलर में कोर्ट रूम ड्रामा के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध और न्याय व्यवस्था की चुनौती को सख्ती से दिखाया गया है।

Trailer में दिखा सच्चाई से टकराता कोर्टरूम ड्रामा

ट्रेलर की शुरुआत एक परेशान करने वाले सीन से होती है जो सीधे दर्शकों को कहानी की कविता से जोड़ देता है। इसके बाद की घटना कोर्ट रूम में शिफ्ट होती है जहां तापसी एक वकील की भूमिका में नजर आती है उनका चरित्र सिर्फ केस लड़ता नहीं दिखाई देता है बल्कि वह पूरे सिस्टम से सवाल करता नजर आ रहा है। ट्रेलर में संकेत मिलता है कि फिल्म केवल एक घटना ही नहीं बल्कि समाज की सोच से भी सवाल करती नजर आ रही है।

ये भी पढ़े : Daldal Web Series Review: कैसी है भूमि पेडनेकर की नई क्राइम थ्रिलर?

तापसी पन्नू का किरदार बना कहानी का केंद्र

इस फिल्म में तापसी पन्नू एक ट्रेड और संवेदनशील वकील के रूप में दिखाई देने वाली है, उनकी बॉडी लैंग्वेज और बात करने का तरीका इमोशनल रूप से ट्रेलर में साफ पता चल रहा है। यह किरदार केवल कानूनी लड़ाई ही नहीं लड़ता नजर आ रहा है बल्कि ट्रेलर में पीड़िता के सम्मान और सच्चाई के लिए भी खड़ा नजर आ रहा है।

सामाजिक मुद्दों पर अनुभव सिन्हा की खास पकड़

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा पहले भी Mulk, Article 15 और Thappad जैसी फिल्मों में सामाज की सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर ला चुके हैं। Assi Trailer से ये साफ पता चलता है कि वह एक बार फिर उसी दिशा में गंभीर कहानी कहने जा रहे हैं। ट्रेलर की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड के स्कोर और एडिटिंग दर्शक को असहज करने के साथ सोचने पर भी मजबूर करती है। यह शैली अब अनुभव सिन्हा की पहचान बन चुकी है।

मजबूत सहायक कलाकारों की मौजूदगी

फिल्म में कानी कुसरुति एक पीड़िता के रोल में साफ नजर आती हैं, जो कहानी की इमोशनल प्वाइंट लगती हैं। इसके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा और अन्य अनुभव युक्त कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखते हैं। ट्रेलर से ये संकेत मिलता है कि यह फिल्म एक्टिंग के लेवल पर भी मजबूत रहने वाली है।

ये भी पढ़े : Mismatched Season कहानी होगी पूरी, ‘एक आख़िरी कोल्ड कॉफी’ के साथ

केवल अपराध नहीं, जवाबदेही की बात करता है ट्रेलर

Assi Trailer केवल एक अपराध की कहानी नहीं कहता, बल्कि यह भी दिखाता है कि समाज किस तरह ऐसी घटनाओं पर अपनी राय देता है और न्याय पाने की राह कितनी ज्यादा risky होती है। ट्रेलर में बार-बार ऐसा भाव आता है कि चुप्पी और उदास होना भी समस्या का ही एक हिस्सा होता हैं। ‘अस्सी’ का ट्रेलर एक गंभीर, संवेदनशील करने वाला और विचार वाला फिल्म की झलक देता दिखाई है। तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर ऐसे विषय को हमारे सामने ला रही है।

Exit mobile version