ASI’s wife beat him with slippers in front of the police station: सतना जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने उस समय हंगामा मच गया जब एक ASI को उनकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ देखते ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई खाने वाले ASI नागौद थाने में पदस्थ हैं। पत्नी का आरोप है कि उनका पति दूसरी महिला और उसके बच्चे के साथ घूमता रहता है तथा परिवार की कोई परवाह नहीं करता। गुस्साई पत्नी ने अस्पताल परिसर में ही ASI को दूसरी महिला के साथ देख लिया और तुरंत चप्पल उतारकर उन पर टूट पड़ीं।
घटना उस वक्त हुई जब ASI कथित तौर पर उसी महिला और बच्चे के साथ अस्पताल परिसर में थे। पत्नी ने जोर-जोर से आरोप लगाते हुए चप्पलों से जमकर पिटाई की। पूरी घटना पुलिस चौकी के बिल्कुल सामने हुई, लेकिन वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सिर्फ मूकदर्शक बने रहे और बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी चप्पल से लगातार प्रहार करती दिख रही हैं और ASI बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद ASI मौके से चले गए। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी की इस तरह सार्वजनिक पिटाई से विभाग की किरकिरी भी हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारी जांच करा सकते हैं।

