Asian Games 2026। भारत की महिला खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल देश के नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबलें में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया है और गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया है। ज्ञात हो कि यह दूसरा मौका है जब भारत की महिला क्रिकेटरों ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का परचम दुनिया भर में लहराई है।
20 ओवर में जड़े 216 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया।
2022 में जीता था गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने इससे पहले 2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था, और भारतीय महिला क्रिकेटरों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। ज्ञात हो कि भारतीय महिला टीम लगातार विदेशी धरती पर अपना परचम लहरा रही है। विश्क कप समेत एशियन खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ऐसा शानदार खेल प्रदर्शन कर रही है कि दूसरें देश की महिला खिलाड़ी उनके सामने टिक नही पा रही है।

