Site iconSite icon SHABD SANCHI

एशियन गेम्स 2026ः जापान में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, जीता 6वां गोल्ड

एशियन गेम्स 2026। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम कर रहे है। भारतीय महिला टीम ने 4Û400 मीटर रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीता। यह भारत का एशियन गेम्स में छठा गोल्ड है। इसके साथ भारत ने लगातार छठी बार 50 मेडल जीता। टीम ने 2006 के बाद से हर बार 50 मेडल जीते हैं।

इन्होने हासिल किए पदक

खेल के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक प्राप्त किए। पूजा ने ऊंची कूद में कांस्य जीता, गुलवीर सिंह ने अपना तीसरा पदक हासिल किया, जबकि महिला 4Û400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण और पुरुष 4Û400 मीटर रिले टीम ने कांस्य पदक जीता।

गुलवीर ने जीता तीसरा पदक

भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुष 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। यह उनका मौजूदा एशियन गेम्स में तीसरा पदक है। गुलवीर पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक अपने नाम किए हैं। गुलवीर ने इससे पहले 10000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते थे।

पुरुष 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे

गुलवीर से पुरुष 5000 मीटर में स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद थी। वह दो इवेंट में पहले ही रजत जीत चुके थे। गुलवीर पुरुष 5000 मीटर स्पर्धा में शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बने हुए थे। दौड़ में वे तीसरा स्थान अर्जित करके कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे। ज्ञात हो कि बहरीन के बिरहानु बालेव ने स्वर्ण और जापान के तोमोनोरी यामागुची ने रजत पदक अपने नाम किये है।

Exit mobile version