Site iconSite icon SHABD SANCHI

AR Rahman के साथ रामायण के मेकर्स ने खेल कर दिया! पूरा म्यूसिक हटा दिया?

AR Rahman Music Removed From Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में VFX के अलावा और एक चीज़ का खूब माहौल बनाया गया है और वो है इस फिल्म का म्यूसिक (Ramayana Music) जिसे ऑस्कर विनिंग म्यूसिक कंपोजर AR Rahman और हॉलीवुड के जाने माने म्यूसिक कम्पोजर Hans Zimmer ने मिलकर बनाया है. दोनों म्यूसिक कम्पोजर्स के काम की काफी सराहना हो रही है मगर मेकर्स को Hans Zimmer का काम ज्यादा पसंद आया और अब खबर है कि फिल्म से AR रहमान के बनाए म्यूसिक को फिल्म से हटा दिया है और सिर्फ Hans Zimmer के बनाए म्यूसिक को फिल्म में जगह ही है और इस बात से रहमान काफी नाराज हो गए हैं.

रामायण फिल्म से जुड़े अबतक 2 वीडियो सामने आए हैं. इन दोनों वीडियोस में Hans Zimmer और रहमान दोनों के म्यूसिक का इस्तेमाल हुआ, दरअसल म्यूसिक तो Hans Zimmer का था बस वॉकल पार्ट रहमान का था. फैंस को म्यूसिक अच्छा लगा इसी लिए मेकर्स भी Hans Zimmer को ज्यादा इम्पोर्टेंस दे रहे हैं. ‘रामायण’ के मेकर्स ने ने उस ओरिजिनल कम्पोजिशन का भी एक बड़ा हिस्सा रिप्लेस कर दिया, जिसे रहमान ने तैयार किया था.

फैंस ने दोनों टीजर्स में फिल्म के साउंडस्केप को पसंद किया था. दावा किया जा रहा है कि इससे मेकर्स को हिंट मिला कि उन्हें उसी तरह का म्यूजिक पूरी मूवी में रखना चाहिए. यही कारण है कि उन्होंने फिल्म के ओरिजिनल कम्पोजिशन पर नए सिरे से काम शुरू करवाया मूवी के फाइनल कट में रहमान के चुनिंदा वोकल टेक्सचर्स का ही इस्तेमाल किया जाएगा. ज़ाहिर है कि मेकर्स का ये फैसला उन्हें कुछ रास नहीं आया. इस वजह से उन्होंने खुद को फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स से दूर रखने का फैसला किया है. 

कुमार विश्वास भी फिल्म का हिस्सा

रहमान और जिमर के अलावा कुमार विश्वास भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म के सभी गानों के लिरिक्स उन्होंने ही लिखे हैं. एक सभा में कुमार विश्वास ने कहा भी था कि रहमान और जिमर दोनों गैर हिन्दू हैं मगर ‘रामायण’ का संगीत बनाते हुए इमोशनल हो गए थे.

Exit mobile version