Site iconSite icon SHABD SANCHI

बहुत ही महत्पूर्ण है 1 अप्रैल, दिल्ली बनी थी भारत की राजधानी, स्कूलों में होगा उत्सव और भी बहुत कुछ

विशेष। भारत में 1 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कई महत्वपूर्ण घटनाओं और उपलब्धियों का प्रतीक है। विशेष रूप से, इसी दिन दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था। भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी और ओडिशा स्थापना दिवस मनाया जाता है, जो 1 अप्रैल 1936 को एक अलग प्रांत के रूप में इसके गठन की स्मृति में मनाया जाता है। इसके अलावा, इस दिन को अप्रैल फूल डे के रूप में भी जाना जाता है।

स्कूलों में होगा उत्सव

स्कूली बच्चों के लिए भी एक अप्रैल खास होता है, क्योकि इस तरीख से ही नए शिक्षा सत्र की शुरूआत होती है। स्कूलों में बच्चों की चहल-कदमी होती है तो स्कूल प्रशासन प्रवेश उत्सव मनाता है। यह तारीख बच्चों के पढ़ाई को लेकर भविष्य तय करता है।

बदल जाते है कई नियम

1 अप्रैल से कई तरह के नियमों में बदलाव भी होता है, क्योकि 31 मार्च तक सभी विभागों का लेखा-जोखा पूरा हो जाता है और एक अप्रैल से नए नियम चालू हो जाते है। ऐसे में सरकरी कर्मचारियों से लेकर आम आदमी के लिए एक अप्रैल कई तरह से अंहम होता है।

मंहगाई की मार

इस साल रोजमर्रा के सामनों के दाम एक अप्रैल से बढ़ रहे है। ऐसे में यह तारीख आम आदमी के लिए इस साल मंहगाई की तरीख भी बनने जा रही है। एक अप्रैल से किराना सामानों से लेकर टोल टैक्स, बिजली दर सब कुछ मंहगा हो रहा है।

Exit mobile version