Apple (Apple) ने आखिरकार भारत में अपने कई प्रीमियम MacBook (MacBook) और iPad (iPad) मॉडल्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट्स के दाम ₹10 हजार तो कुछ के ₹1 लाख तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें अब Apple India की वेबसाइट पर भी दिखाई देने लगी हैं।
पिछले सप्ताह Apple CEO टिम कुक (Tim Cook) ने संकेत दिया था कि RAM (RAM) और मेमोरी चिप (Memory Chip) की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी को प्रोडक्ट्स महंगे करने पड़ रहे हैं।
किन Apple प्रोडक्ट्स की कितनी बढ़ी कीमत?
MacBook Neo (MacBook Neo)
Apple का बजट लैपटॉप अब ₹69,900 की जगह ₹79,900 में मिलेगा। यानी कीमत में ₹10,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 512GB मॉडल की कीमत अब ₹89,900 हो गई है।
MacBook Air 13-inch (M5)
इस मॉडल की कीमत में करीब ₹30,000 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह ₹1,44,900 की बजाय ₹1,79,900 में मिलेगा।
MacBook Pro 14-inch (M5, 16GB RAM)
इस मॉडल की कीमत सीधे ₹70,000 बढ़ गई है। पहले इसकी कीमत ₹1,69,900 थी, जो अब बढ़कर ₹2,39,900 हो गई है।
MacBook Pro 14-inch (M5 Max Variant)
Apple के इस हाई-एंड मॉडल की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसे खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ₹1 लाख अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
iPad Air 11-inch (M4)
इस iPad की कीमत ₹64,900 से बढ़कर ₹89,900 हो गई है। यानी ₹25,000 का इजाफा।
iPad Pro (256GB, M5)
यह मॉडल पहले ₹99,990 में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹1,39,900 हो गई है।
क्यों बढ़े Apple प्रोडक्ट्स के दाम?
Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में 512GB Memory चिप्स की कीमत में करीब 65% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Samsung ने भी अपनी मेमोरी चिप्स की कीमत लगभग 60% तक बढ़ा दी है।
इसका सबसे बड़ा कारण Artificial Intelligence (AI) की तेजी से बढ़ती मांग है। AI आधारित डिवाइसेज़ और सर्वर्स को पहले की तुलना में कहीं अधिक RAM और Memory की जरूरत पड़ रही है। पिछले 18 महीनों में RAM की मांग लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है, जिससे पूरी सप्लाई चेन पर दबाव बना है।

