Site icon SHABD SANCHI

Apple ने launch किया नया M5 Chip वाला MacBook Pro जानें भारत में Price, Features और Availability

Apple MacBook M5 Chip Price, Features, Availability In Hindi

Apple MacBook M5 Chip Price, Features, Availability In Hindi

Apple MacBook M5 Chip Price, Features, Availability In Hindi | Technology की दिग्गज कंपनी Apple ने India में अपना नया M5 Chip से लैस MacBook Pro Launch कर दिया है। यह मॉडल कंपनी की अब तक की सबसे तेज़ और पावरफुल मशीनों में से एक माना जा रहा है।

Apple का कहना है कि यह नया MacBook Pro न सिर्फ स्पीड में बल्कि पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस में भी पिछले मॉडलों से कहीं बेहतर होगा।

कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो Video Editing, Music Production, Designing, Software Development या अन्य हाई-एंड प्रोडक्टिविटी कार्य करते हैं।

Diwali पर Special Train तो खूब सुनी, अब देखिए Air India चला रही Special Flight!

इस नए MacBook Pro में Apple M5 चिप लगी है जो शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसमें 16 GB, 24 GB और 32 GB RAM के तीन विकल्प मिलते हैं। वहीं स्टोरेज की बात करें तो यूजर्स 512 GB, 1 TB, 2 TB और 4 TB के विकल्पों में से चुन सकते हैं।

इसके अलावा इस लैपटॉप में बैटरी लाइफ भी पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी बेहतर बताई जा रही है। Apple का दावा है कि यह MacBook Pro एक बार चार्ज करने पर घंटों तक लगातार काम कर सकता है।

भारत में इस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,69,999 रखी गई है। यह मॉडल Apple की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रीसेलर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Apple ने बताया है कि प्री-ऑर्डर जल्द ही शुरू होंगे और कुछ हफ्तों के भीतर इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

लंदन शिफ्ट होने के लिए विराट कोहली तैयार! पूरी प्रॉपर्टी भाई के नाम कर दी

इस लॉन्च से Apple ने भारतीय बाजार में अपने premium laptop segment को और मजबूत करने का संकेत दिया है। भारतीय टेक उपयोगकर्ताओं में MacBook Pro की मांग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है, खासकर पेशेवर क्रिएटर्स और आईटी प्रोफेशनल्स के बीच। नए M5 चिप वाले MacBook Pro से कंपनी उम्मीद कर रही है कि यह सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा और भारतीय उपभोक्ताओं को और बेहतर अनुभव देगा।

Exit mobile version