Site iconSite icon SHABD SANCHI

Anurag Dobhal के ‘Last Vlog’ में Suicide का दावा, परिवार पर आरोप

Anurag Dobhal's 'Last Vlog' claims suicide attempt, blames familyAnurag Dobhal's 'Last Vlog' claims suicide attempt, blames family

Anurag Dobhal's 'Last Vlog' claims suicide attempt, blames family

Youtuber Anurag Dobhal: यूट्यूब और बिग बॉस 17 के फेमस अनुराग दोहबल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा लास्ट ब्लॉग और बताया कि इंटर का शादी को लेकर उनके परिवार के द्वारा उन्हें मानसिक प्रताड़ना सहना पड़ रहा है जिस कारण वह सुसाइड भी कर सकते हैं।

‘Last Vlog’ में Anurag Dobhal के गंभीर आरोप क्या है

लोकप्रिय मोटर ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर Anurag Dobhal जिन्हें हम सभी ऑनलाइन uk07 राइडर के नाम से जानते हैं उन्होंने अपने चैनल पर लगभग 2 घंटे का वीडियो शेयर किया वीडियो में उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी ब्लॉग भी हो सकता है। अनुराग ने आरोप लगाए की इंटर का शादी के कारण उनके परिवार के कुछ सदस्य उनसे नाराज थे। उन्होंने कहा कि इसलिए उनके परिवार के द्वारा उन्हें लगातार पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव दिया जा रहा था और फिलहाल वह खराब मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda करने वाले हैं सगाई?

इंटर-कास्ट मैरिज विवाद क्यों बना तनाव की वजह

वीडियो में अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते और शादी को लेकर परिवार में कई बार बातचीत करने की कोशिश की थी, हालांकि उनके अनुसार परिवार के कुछ सदस्यों ने उनके रिश्ते को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया। शादी से पहले पारिवारिक मतभेद काफी ज्यादा बढ़ गए जिस कारण घर में लगातार तनाव का माहौल बन चुका था इसी विवाद के कारण वह दिन भी दिन डिप्रेशन में जा रहे हैं।

मानसिक स्वास्थ्य खराब होने और Suicide Attempt करने का दावा

वीडियो में उनके द्वारा कहा गया कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण वह गहरे तनाव में है सोशल मीडिया पोस्ट के वीडियो के अनुसार उन्होंने दावा किया कि इस मानसिक दबाव के कारण उन्होंने कई बार तो सुसाइड करने की कोशिश कीहै। फिलहाल ये बयान उनकी तरफ से एक व्यक्तिगत वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।

परिवार की ओर से कोई रिएक्शन नहीं

मीडिया की जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक उनके परिवार की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है इसलिए अनुराग के द्वारा लगाए जाने वाले आरोप को हम एक तरफ के दावों के रूप में भी देख सकते हैं। अनुराग एक फेमस सोशल मीडिया क्रिएटर है जिनके लाखों फॉलोअर्स है इन्होंने बिग बॉस 17 में भाग लिया था जिस कारण इनकी पहचान और अधिक बनी हुई है।

ये भी पढ़े : gemini ai photo prompt copy paste saree look

यह वीडियो क्यों बना चर्चा का विषय

Anurag Dobhal के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने पर उनके द्वारा किए जाने वाले सुसाइड के दावों को लेकर बहस शुरू हो चुकी है कई यूजर्स ने उन्हें डिप्रेस्ड बताया जबकि कुछ लोग पूरे मामले में परिवार का रिएक्शन जानना चाह रहे हैं।

Exit mobile version