Site icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से एक और बच्ची की मौत, अब तक 24 बच्चों ने गवाई जान

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत बुधवार को एक और बच्ची ने ईलाज के दौरान अंतिम सांसे ले लिया है। जिस बच्ची की मौत हुई है वह छिदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र की रहने वाली 3 साल 6 माह की अम्बिका विश्वकर्मा है। उसका नागपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी जान नही बच पाई।

एक महीने से चल रहा था ईलाज

जो जानकारी आ रही है उसके तहत चौरई तहसील के ग्राम ककई बिल्वा निवासी अम्बिका विश्वकर्मा का एक माह पूर्व स्वास्थ खराब हो गया था। ईलाज कराने के बाद भी जब स्वास्थ में सुधार नही हुआ तो घर वाले बच्ची को नागपुर ईलाज के लिए लेकर गए थें। 14 सितबर से बच्ची का ईलाज नागपुर में चल रहा था। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने किडनी में खराबी आने की जानकारी दिए थें, तो आखिरकार बच्ची ने दंम तोड़ दिया।

बच्चों के मौत का आकड़ा पहुचा 24

3 साल की बच्ची के मौत हो जाने के बाद मध्यप्रदेश में जहरीली सिरप से बच्चो के मौत का आंकड़ा अब 24 पहुंच गया है, जबकि वर्तमान में दो और बच्चे नागपुर के अस्पतालों में भर्ती है और वे जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Exit mobile version