Site icon SHABD SANCHI

दिल्ली में फिर गिरी इमारत, अब तक 2 लोगो की मौत, प्रशासन कर रहा रेस्क्यू

दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर जाने से वहां चीख पुकार मच गई। घटना के बाद मौजूद लोग मौके पर पहुचे और मलवे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किए। वही सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पूरे दलबल के साथ पहुची है। मलवे में दबे लोगो को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। यह घटना मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा, शीश महल में हुआ। अब तक दो लोगों की मौत हुई है। यह घटना सुबह 9.50 बजे हुई।

सकरी गलियां बन रही समस्या

हादसा जिस स्थान पर हुआ है वहां छोटे रास्ते होने के कारण राहत और बचावकर्मियों को अंदर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली की भीड़ के कारण इस इलाके में आना-जाना भी अभी काफी मुश्किल है. हालांकि, घटनास्थल पर राहत और बचावकर्मी पहुंच गए हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास चल रहा है। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिस तरह से बिल्डिंग गिरी है, उससे प्रशासन का अनुमान है कि मलवे अभी कई लोग हो सकते है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में यह 6वीं घटना

दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले 5 हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें साकेत, रोहिणी, करोल बाग, सत्य निकेतन और सीमापुरी में हुए हादसे शामिल हैं। जान गंवाने वालों में कई छात्र भी शामिल थे।

Exit mobile version