Site icon SHABD SANCHI

इंदौर में फिर हादसा, हुए धमाके से मची भगदड़

इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की मुश्किलें कंम होने का नाम नही ले रही हैं यहां लगातार हो रही घटनाएं चर्चा में बन रही है। ऐसी ही एक घटना सोमवार की सुबह शहर में चोईथराम अस्पताल के पास लेक व्यू पार्क कॉलोनी के गैरेज से सामने आ रही हैं। यहां आग लगने की बड़ी घटना सामने आ रही है। इतना ही नही आग के चलते तेज धमाके भी हुए है। सूचना पर पहुची पुलिस और प्रशासन ने घटना को लेकर जरूरी कदम उठाया है।

कई कारों में लगी आग से हुआ धमाका

जो जानकारी आ रही है उसके तहत लेक व्यू पार्क कॉलोनी के गैरेज में आग लगने से कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग की वजह से कारों में धमाके भी हुए। आग की वजह से गैरेज से निकलता धुआं कई किमी दूर से देखा गया। बताया जाता है कि गैराज में मरम्तकार्य के लिए कारें खड़ी हुई थीं। ऐसे भी जानकारी आ रही है कि गैराज में सिलेंडर भी रखा हुआ था, हांलाकि उसे समय रहते निकाल लिया गया था।

आग लगने के कारण की हो रही जांच

लेक व्यू पार्क कॉलोनी के गैरेज में प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आई है, आग लगने के बाद आसपास के दूसरे गैरेज भी खाली करा लिए गए, हांलाकि सूचना मिलने पर भुंवरकुआं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने के काम में लगी रही और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।

Exit mobile version