Site icon SHABD SANCHI

Bihar Election 2025 : नेताओं के देर से आने से गुस्साई भीड़ कुर्सी लेकर गायब, वीडियो वायरल

Bihar Election 2025 : बिहार के फारबिसगंज में रविवार को दीनदयाल चौक पर NDA के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान काफी हंगामा हुआ। उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले ही महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का सब्र टूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ महिलाएं कुर्सियां उठाकर ले गईं।

वे छठ पूजा का सामान मिलने की उम्मीद कर रही थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शाम 4:00 बजे होना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं वहां जमा हो गई थीं। महिलाओं के इतनी बड़ी संख्या में आने का मुख्य कारण यह था कि उन्हें उद्घाटन समारोह में छठ पूजा के लिए साड़ियां और दूसरा पूजा का सामान मिलने की उम्मीद थी।

महिलाएं कुर्सियां उठाकर ले गईं। Bihar Election 2025

महिलाएं सुबह से ही नेताओं का इंतजार कर रही थीं, इस उम्मीद में कि उन्हें छठ पूजा का सामान मिलेगा। जब शाम 4:00 बजे तय समय के बाद भी नेता उद्घाटन के लिए नहीं आए, तो महिलाओं का सब्र टूट गया। गुस्से में आकर महिलाओं ने कुर्सियां उठाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते, कई महिलाएं गालियां देते हुए कुर्सियां अपने सिर पर उठाकर चुनाव कार्यालय से बाहर जाने लगीं।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन…

हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं और टेंट हाउस के कर्मचारियों ने दखल देकर महिलाओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन कई महिलाएं पहले ही कुर्सियां लेकर जा चुकी थीं। इस घटना से उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले ही चुनाव कार्यालय में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

Exit mobile version