Site iconSite icon SHABD SANCHI

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के दूसरे वेडिंग फंक्शन में लगा सितारों का मेला, देखें झलक

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पति पत्नी बन चुके हैं, दोनों ने 12 जुलाई को बेहद ही ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई। अनंत और राधिका की शादी हो चुकी है, लेकिन अब तक शादी के फंक्शन खत्म नहीं हुए हैं। 13 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी का दूसरा फंक्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन, राजनेता और संत महात्मा भी शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद फंक्शन के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहें हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स ने अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में बिखेरा जलवा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का सेलिब्रेशन किसी त्योहार की तरह किया जा रहा है, पिछले कई दिनों से शादी के फंक्शन हो रहें हैं, और अब तक चल रहें हैं। 13 जुलाई यानी कि शनिवार को भी अंबानी के फंक्शन में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। पूरा बॉलीवुड जगत फंक्शन में शिरकत करते नजर आ रहा है। शाहरुख खान, सुहाना खान, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, अथिया शेट्टी, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, संजय दत्त, शनाया कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान समेत तमाम सितारे जलवा बिखेरते नजर आ रहें हैं।

इन नामचिन्ह लोगों ने भी की शिरकत

सिर्फ बॉलीवुड जगत के लोग ही नहीं बल्कि कई जाने लोग भी अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे हुए हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी अंबानी के इस फंक्शन में नजर आएं। शरद पवार, संजीव गोयका, जगद्गुरु राम भद्राचार्य, सुधीर चौधरी, सानिया मिर्जा, खली, बागेश्वर बाबा जैसे जाने माने नामी लोगों भी पहुंचें। एक ही छत के नीचे, इतने नामचिन्ह लोगों को देख लोग भी बेहद खुश हैं।

14 जुलाई को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ग्रैंड रिसेप्शन 14 जुलाई को होना है, जिसमें भी कई हस्तियां शामिल होंगी। यानी कि एक दिन और अंबानी परिवार जश्न मनाएगा।

Exit mobile version