Site icon SHABD SANCHI

Anand Sagar death: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का मुंबई में हुआ निधन

Anand Sagar death: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का मुंबई में हुआ निधन

Anand Sagar death: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का मुंबई में हुआ निधन

Anand Sagar Funeral मुंबई में भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। दिग्गज टीवी निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का हाल ही में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे परिवार, करीबी मित्रऔर फिल्म जगत की हस्तियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी है। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की एक लहर है।

मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने साझा की जानकारी

परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार आनंद सागर ने शांतिपूर्वक तरीके से अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया है। अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग वहां मौजूद रहे। इस दौरान पूरे माहौल में गहरी शांति देखी गई।

ये भी पढ़े: Maha Shivratri से पहले Sonam Pandit का वीडियो वायरल….जाने

Anand Sagar Funeral में शामिल हुए कई जाने-माने चेहरे

अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं थीं। प्रसिद्ध निर्देशक Ramesh Sippy ने परिवार से मिलकर आनंद सागर की मौत पर शोक व्यक्त किया। वहीं एक्ट्रेस Bhagyashree भी वहां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। मौजूद लोगों ने बताया कि सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाया

आनंद सागर, मशहूर डायरेक्टर Ramanand Sagar के बेटे थे, जिन्होंने ‘रामायण’ जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन को एक नई पहचान दी थी। आनंद सागर ने सागर आर्ट्स के बैनर तले कई सारे प्रोजेक्ट्स में सक्रिय भूमिका निभाई थी और पारिवारिक विरासत को और भी आगे बढ़ाया था। टीवी और फिल्म क्षेत्र में उनका योगदान मुख्य रूप से प्रोडक्शन और क्रिएटिव देखरेख से जुड़ा रहा है। इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि वे शांत स्वभाव और सादगी का जीवन के लिए जाने जाते थे।

ये भी पढ़े : O Romeo Review: शाहिद कपूर की नई फिल्म हिट या फ्लॉप? जाने…..

इंडस्ट्री में शोक, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

Anand Sagar के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भी कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि संदेश साझा किए। परिवार ने इस कठिन समय में पूरी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। आनंद सागर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Exit mobile version