Site iconSite icon SHABD SANCHI

Mauganj News : ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम

An overloaded truck crushed a young man in MauganjAn overloaded truck crushed a young man in Mauganj

An overloaded truck crushed a young man in Mauganj

An overloaded truck crushed a young man in Mauganj: मऊगंज जिले के हनुमना में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरलोड गिट्टी से भरे ट्रक ने 24 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार साकेत को कुचल दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

हादसा हनुमना नगर स्थित सीधी रोड पर आईसर एजेंसी के पास हुआ। युवक जितेंद्र अपनी बाइक पर 12 वर्षीय रिश्तेदार बालक के साथ मिसिरगवां से लौट रहे थे। तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक (MP 17 ZL 8284) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर सीने से सिर तक बुरी तरह कुचल गया। बालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।परिजन घटनास्थल पर रो-रोकर बुरे हाल में थे। एसडीओपी सचि पाठक और थाना प्रभारी अनिल काकड़े मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन मान गए और चक्का जाम खुल गया। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की मॉर्चरी में रखवाया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version