Site icon SHABD SANCHI

KBC 18 शूटिंग में अमिताभ बच्चन को लगी चोट, फिर भी जारी रखा मोनोलॉग

Amitabh Bachchan injured during KBC 18 shoot; delivered monologue while seated.

Amitabh Bachchan injured during KBC 18 shoot; delivered monologue while seated.

अमिताभ बच्चन के फैंस उसे वक्त बहुत चौंक गए जब KBC 18 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी अपने अंदाज में खड़े होकर शो की शुरुआत करते नहीं दिख रहे थे। इस बार उन्होंने बैठकर अपना मोनोलॉग किया और इसकी वजह भी उन्होंने खुद ऑडियंस को बताइ है।

शूटिंग के दौरान फिसलकर गिर गए है बिग बी

दरअसल अमिताभ बच्चन ने बताया कि पिछले दिनों शूटिंग के दौरान वह फिसल कर गिर गए थे इस दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। चोट की वजह से उन्हें खड़े रहने में थोड़ी परेशानी हो रही थी इसलिए इस बार उन्होंने अपने कुर्सी पर बैठ कर ही इस शो की शुरुआत की है। आमतौर पर केबीसी की शुरुआत में बिग बी मंच के बीचो-बीच खड़े होकर अपने खास मोनोलॉग को बोलते हुए देखते हैं उनका यही अंदाज इस शो की पहचान का हिस्सा रहा है। लेकिन इस बार जब उन्होंने बैठकर मोनोलॉग बोला तो लोगों ने नोटिस किया

ये भी पढ़े: KBC 18: अमिताभ बच्चन के लिए क्यों मुश्किल हुई केबीसी में होस्टिंग?

घुटने में लगी चोट, खुद बताया सारा हाल

KBC 18 शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी चोट को लेकर ऑडियंस को ज्यादा चिंता न करने की बातकही है। उन्होंने बताया कि खड़े होने में थोड़ी दिक्कत तो हो रही थी इसलिए उन्होंने पहले बैठकर बात करने का फैसला किया। इसके बाद वह प्रतियोगी के साथ आगे के सेगमेंट में भी नजरआए। चोट उनके बाय घुटने में लगी है यह जानकारी भी अमिताभ बच्चन ने खुद शो में चोट की तरफ इशारा करते हुए बताया। उन्होंने चोट को गंभीर नहीं बताया और जल्द ही ठीक होने की बात भी कही है।

चोट के बावजूद जारी रखा उन्होंने KBC का शूट

अमिताभ बच्चन की छोटी सी चोट ने एक बार फिर केबीसी के सेट पर उनके काम करने के अंदाज को चर्चा में लाकर रख दिया है। परेशानी होने के बावजूद उन्होंने केबीसी की शूटिंग जारी रखी और शो को होस्ट किया है। फिलहाल जानकारी के अनुसार उनके पैर में किसी भी तरह के फ्रैक्चर या सर्जरी होने की पुष्टि नहीं है इसलिए उनकी चोट को लेकर आगे किसी गंभीर मेडिकल दावे का भरोसा करना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़े: KBC 18: अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों दिलीप कुमार से जुड़ा है सिनेमा का इतिहास

फैंस को भी हुई है बिग बी की चिंता

जैसे ही केबीसी 18 के शो में अमिताभ बच्चन को बैठे हुए देखा गया तो फैंस के बीच उनकी तबीयत को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देकर चिंता कम करने की कोशिश की 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार केबीसी 18 की मेजबानी कर रहे हैं इस बार उनका अंदाज अलग ही खबर में बन गया है।

Exit mobile version