Site icon SHABD SANCHI

यूनुस के जाते ही बदले बांग्लादेश के सुर! अब BCCI से रिश्ते सुधारने की कोशिश

Aminul Haque Statement On BCCI: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतिरम सरकार हटने के बाद हालात बदलने लगे हैं। यूनुस के वक़्त BCCI और BCB के बीच जो तल्खी बढ़ी थी उसे अब बांग्लादेश सुलझाना चाहता है. बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक (Aminul Haque) ने कहा है कि वे अब बांग्लादेश और BCCI के बीच रिश्तों को सुधारना चाहते हैं और जल्द सुधारना चाहते हैं.

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के बाद बांग्लादेश की नई कैबिनेट ने शपथ लेने के बाद अमीनुल हक़ ने कहा- शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट की बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला, मैंने उनसे T-20 World Cup पर बात की, यह एक अच्छी बातचीत थी. मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहते हैं. क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।

गौरतलब है कि BCCI से BCB के रिश्ते तब खराब हुए जब IPL 2026 में KKR में सेलेक्ट हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया गया. बांग्लादेश ने इसका विरोध किया और T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के वेन्यू में खेलने से मना कर दिया, इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को ही वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने की मांग इसी लिए उठाई गई क्योंकी उस समय यूनुस सरकार में बांग्लादेशी हिन्दुओं को मारा जा रहा था.

अब रिश्तों में सुधार की उम्मीद

बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद अब वहां की नई सरकार भारत से अपने रिश्ते सुधारने चाहती है. न सिर्फ क्रिकेट के मामले में बल्कि सीमा सुरक्षा और ट्रेड को लेकर भी. खेल मंत्री अमीनुल हक का ये बयान दोनों देशों के बीच बनी दरार को भरने का काम कर सकता है.

Exit mobile version