Site iconSite icon SHABD SANCHI

भारतीय छात्रा की मौत पर हंसने वाला अमेरिकी पुलिसकर्मी नौकरी से हटाया गया

usausa

usa

जान्हवी आंध्रप्रदेश की रहने वाली थी. वह साल 2021 में एक स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका गई थी. जान्हवी की मां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं. उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका में पढ़ाने के लिए लोन लिया था.

अमेरिका में भारतीय छात्रा जान्हवी कुंडला की मौत पर मजाक उड़ाने वाले पुलिसकर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह कार्रवाई घटना के डेढ़ साल बाद की गई है. दरअसल अमेरिका के सिएटल में 23 जनवरी 2023 को रोड पार कर रही 23 वर्षीय जान्हवी कुंडला को पुलिसकर्मी केविन डेव ने अपने पेट्रोलिंग कार से टक्कर मार दी थी. हादसे के समय कार की स्पीड 119 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी.

टक्कर लगते ही जान्हवी 100 फ़ीट दूर जाकर गिरी थी, इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी. इसी बात पर पुलिसकर्मी डैनियल ने जान्हवी की मौत का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 9 लाख का एक चेक लिख कर दे दो. वैसे भी उसकी उम्र 26 साल की थी, उसकी वैल्यू लिमिटेड थी.

भारत ने आरोपी को बरी करने पर जताई थी आपत्ति

इस साल यानी कि फरवरी 2024 में जान्हवी की मौत के बाद जांच में पुलिसकर्मी को बरी कर दिया गया था. इसके बाद भारत सरकार ने अमेरिका के सामने इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बाद में मामले की दोबारा जांच हुई. सिएटल में भारत के वाणिज्य दूतावास ने 24 फरवरी को कहा था कि वे जान्हवी और उसके परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगे। पूरे मामले में दूतावास लगातार वकीलों के भी संपर्क में रहा. सितंबर 2023 में सिएटल पुलिस ने जान्हवी की मौत का मजाक उड़ाए जाने का खुलासा किया। पुलिस ने कहा था कि विभाग के किसी कर्मचारी ने रूटीन चेक के लिए बॉडी-कैम से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो सुने थे.

आंध्रप्रदेश की रहने वाली थी जान्हवी

जान्हवी आंध्रप्रदेश की रहने वाली थी. वह साल 2021 में एक स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेंगलुरु से अमेरिका गई थी. जान्हवी की मां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं. उन्होंने अपनी बेटी को अमेरिका में पढ़ाने के लिए लोन लिया था.

Exit mobile version