Aloe Vera Gel Skin Remedy : महिलाएं चेहरे पर निखार लाने के लिए अक्सर पार्लर जाकर फेशियल या ब्लीच करवाती हैं। मगर इसमें बहुत समय और पैसा खर्च होता है, साथ ही कुछ समय बाद चेहरे का नेचुरल ग्लो भी खत्म होने लगता है। इससे केवल थोड़े ही समय के लिए चेहरे पर निखार आता है। इसके बाद त्वचा पहले से भी ज्यादा साँवली और धब्बेदार दिखने लगती है। अगर आप अपना नेचुरल ग्लो खोये बिना त्वचा पर निखार लाना चाहती हैं तो एलोवेरा जेल को रोजाना की त्वचा की देखभाल में शामिल करें। इससे प्राकृतिक निखार भी आता है और त्वचा को नमी भी मिलती है।
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए एक वरदान
एलोवेरा में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा जेल का उपयोग करती हैं, तो इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। साथ ही, अगर आपकी स्किन पर कोई एलर्जी हो गई है, तो वह भी ठीक हो सकती है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज बहुत अच्छी होती हैं, जो चेहरे की रौनक को बढ़ाती हैं और चेहरे की परेशानियों को कम करती हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।
इस चीज के साथ मिलाकर लगाएं एलोवेरा जेल
आजकल घर पर एलोवेरा का पौधा हर कोई लगाता है। ऐसे में आप घर पर ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाएं, तो आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा।
कब और कैसे लगाएं एलोवेरा जेल का पैक
एलोवेरा जेल को आप गुलाब जल में मिलाकर लगा सकती हैं। गुलाब जल भी चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है। दोनों मिलाकर लगाने से आपका चेहरा फ्रेश और निखरा हुआ दिखेगा। इसके लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को एक कटोरी में लें। उसमें 1 से 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे आप रात को सोने से पहले लगाएं। सुबह उठकर इसे धो लें। इससे आपका चेहरा साफ और फ्रेश नजर आएगा।
इस पैक को स्टोर कर के न रखें
एलोवेरा जेल को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। अगर आप गुलाब जल के साथ मिलाकर इसे बना रही हैं, तो इसे तुरंत ही लगाएं। इसे स्टोर न करें। इस तरह आप घर पर ही एलोवेरा जेल और गुलाब जल का उपयोग करके अपने चेहरे को सुंदर और निखरा बना सकती हैं। इससे स्किन की समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
यह भी पढ़े : Pigmentation Home Remedy : चेहरे से झाइयाँ मिटाना है तो रोज दो चीजों को रात में लगा लें
