रणवीर सिंह बाहर, क्या अब अल्लू अर्जुन बनेंगे नए शक्तिमान?

Allu Arjun Shaktimaan: फिल्म शक्तिमान (Shaktimaan Movie) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस सुपरहीरो फिल्म में अब अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जगह साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun As Shaktimaan) लीड रोल निभा सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल फरवरी 2026 में इस प्रोजेक्ट को अनाउंस हुए चार साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) के बैनर तले बननी थी और इसे बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) डायरेक्ट करने वाले थे। शुरुआत में रणवीर सिंह को शक्तिमान के किरदार के लिए चुना गया था, लेकिन लंबे समय तक प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।

दो साल तक अटका रहा प्रोजेक्ट

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निर्देशक बेसिल जोसेफ ने इस प्रोजेक्ट पर करीब दो साल काम किया, लेकिन इंडस्ट्री के अंदरूनी विवाद और ईगो क्लैश की वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में बेसिल ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया।

अब अल्लू अर्जुन के नाम की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ पिछले कुछ समय से एक सुपरहीरो फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसे लोग शक्तिमान से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद (Allu Aravind) अपनी प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स (Geetha Arts) के बैनर तले प्रोड्यूस कर सकते हैं।

अगर सब कुछ तय होता है तो अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों के बाद 2027 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। फिलहाल अभिनेता निर्देशक एटली (Atlee) और लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के साथ अपनी फिल्मों में व्यस्त बताए जा रहे हैं।

मुकेश खन्ना पहले कर चुके हैं तारीफ

शक्तिमान के मूल किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) भी पहले अल्लू अर्जुन की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा था कि अल्लू अर्जुन के पास वह लुक और व्यक्तित्व है, जिससे उन्हें शक्तिमान के रूप में सोचा जा सकता है।

हालांकि पहले यह भी कहा गया था कि फिल्म सिर्फ रणवीर सिंह के साथ ही बनेगी और किसी दूसरे अभिनेता को इसमें नहीं लिया जाएगा। ऐसे में जब तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह साफ नहीं है कि आखिर बड़े पर्दे पर अगला शक्तिमान कौन बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *