Site icon SHABD SANCHI

रीवा से दिल्ली हवाई सफर के लिए एलायंस एयर की नई उड़ान 11 नवंबर से, न्यूनतम किराया मात्र ₹3680!

Alliance Air’s new flight from Rewa to Delhi from November 11: विंध्य वासियों का दिल्ली तक हवाई सफर का सपना अब सच होने जा रहा है। एलायंस एयर (Alliance Air) रीवा से दिल्ली के लिए अपनी नई हवाई सेवा शुरू करने जा रही है, जिसका शुभारंभ 10 नवंबर को होगा। इस खास मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को आमंत्रित किया है। विनध्य क्षेत्र के लोगों में इस हवाई सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह है और लोग पहले से ही अपनी सीटें बुक करा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रीवा से दिल्ली के लिये 72 सीटर विमान भरेगा उड़ान, सीएम मोहन एवं केन्द्रीय विमानन मंत्री करेगे रवाना

ऑनलाइन बुकिंग और किफायती किराया

हवाई यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग एलायंस एयर लाइंस की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। हालांकि, अन्य ट्रैवलिंग वेबसाइट्स भी टिकट बुकिंग की सुविधा दे रही हैं, लेकिन वहां किराया थोड़ा अधिक हो सकता है।

उड़ान का शेड्यूल

किराए की श्रेणियाँ

एलायंस एयर ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है, जो सोमवार को कुछ घंटों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध थी। किराए की तीन श्रेणियाँ हैं:

एलायंस एयर की यह नई उड़ान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी

सेक्टर (Sector)दिनप्रस्थान (Departure)आगमन (Arrival)यात्रा अवधि (Duration)
रीवा (REW) से दिल्ली (DEL)मंगलवार, गुरुवार, शनिवारशाम 08:25 बजेरात 10:40 बजे2 घंटे 15 मिनट

इन बातों का रखें ध्यान

Exit mobile version