Site iconSite icon SHABD SANCHI

डेढ़ घंटे में बिक गए इंदौर क्रिकेट मैच के सारे टिकट, भारत-वेस्टइंडीज की बीच टी-20 मुकाबला 11 को

इंदौर। मध्यप्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों का जुनून साफ देखा जा रहा है, क्योकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने के लिए शुक्रवार को महज डेढ़ घंटे में सारे टिकट बिक्री हो गए। मीडिया खबरों के तहत सुबह 6 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू हुई और पल भर में ही टिकट लेने वालों की मानों होड़ सी मच गई। जिसके चलते महज डेढ़ घंटे में इंदौर का होल्कर स्टेडियम दर्शकों के लिए बुक हो गया। ज्ञात हो कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

कंम दाम की टिकट के ज्यादा खरीदार

होल्कर स्टेडियम में कंम दाम की टिकट सबसे पहले बिक्री हुए है और फिर महंगे दामों की टिकटों की बुकिंग के लिए खेल प्रेमी जुट गए। जिससे स्टेडियम की दर्शक दीर्धा फुल हो गई, खास बात यह रही कि दिव्यांग और विद्यार्थी रियायती दर के टिकट दो मिनट से भी कम समय में बुक हो गए थे।

12,500 रुपये का सबसे महंगा टिकट

इंदौर के होलकर स्टेडियम में यह 5वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके लिए मेजबान तैयारी कर रहे है। इस बार मैच का सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपए जबकि सबसे महंगा टिकट 12,500 रुपये का रहा। इसके पहले इंदौर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 14 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। तब की तुलना में टिकटों की कीमत में करीब दो गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। उस मैच में सबसे महंगा टिकट 5947 रुपये का साउथ पवैलियन (पहली मंजिल) का था, जबकि इस बार यहां बैठकर मैच देखने के लिए 8500 रुपये का टिकट रहा।

Exit mobile version