Site iconSite icon SHABD SANCHI

भोपाल के एक ही भवन में सभी सुविधाएं, सीएम ने किया शुभारंभ

भोपाल। भोपाल नगर पालिक निगम के नवनिर्मित मुख्यालय अटल भवन का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम श्री यादव ने कहा कि देश की क्लीन और ग्रीन कैपिटल, झीलों की नगरी भोपाल के नगर निगम का यह भवन सुशासन का प्रतीक बनेगा। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने जन सेवा को शासन का आधार माना था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के नाम पर स्थापित अटल भवन सुलभ, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सेवाओं का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन शहर में सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा।

भोपाल को मेट्रोपॉलिटिन सिटी के रूप में किया जा रहा है विकसित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल नगर पालिक निगम का यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन का आकल्पन नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। भवन में सूर्य के प्रकाश और वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है, जो ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित भारतीय वास्तुकला के सिद्धांतों के अनुरूप है। यह भवन अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा।भोपाल नगर पालिक निगम के 73 करोड़ रूपए की लागत से बने इस भवन में नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही छत के नीचे एक साथ कार्य करेंगे। भोपाल नगर पालिक निगम के 73 करोड़ रूपए की लागत से बने इस भवन में नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही छत के नीचे एक साथ कार्य करेंगे।

Exit mobile version