Alankar Agnihotri New Political Party : प्रशासन से लेकर सियासत तक कूच करने वाले अलंकार अग्निहोत्री बीते कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। बने भी क्यों न? एक महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा देना कोई छोटी बात भी नहीं है। जब अलंकार अग्निहोत्री ने नगर आयुक्त से पद से इस्तीफा दिया तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अलंकार अग्निहोत्री की राजनीति में जल्द एंट्री होगी। लेकिन इतनी जल्दी ये अंदाजा लगाना मुश्किल था।आपको बता दें आज वृंदावन में अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय अधिकार पार्टी (RAM) को लॉन्च कर दिया। अब यह तो साफ है कि अलंकार राजनीति में सक्रिय होंगे।
अलंकार ने नई पार्टी का क्या नाम रखा। Alankar Agnihotri New Political Party
हाल ही में अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और UGC के नए नियम से जुड़े विवाद को लेकर अपने सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज राजनीति में नई पारी की शुरुआत करते हुए अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी है। पार्टी का नाम “राष्ट्रीय अधिकार पार्टी” रखा गया है। प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बना चुके अलंकार अग्निहोत्री ने अब राजनीतिक मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अधिकार पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता देगी।
क्या है पार्टी बनाकर राजनीति में आने का उद्देश्य।
अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी को लॉन्च करते हुए मीडिया को बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगा। चुनाव आयोग से मिल कर आगे की कार्रवाई करेंगे। राजनीतिक गलियारों में इस घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
कानपुर के नौबस्ता इलाके में रहते हैं अलंकार। Alankar Agnihotri New Political Party
वह मूल रूप से यूपी के कानपुर के निवासी हैं। उनका बचपन बेहद कठिनाई में बीता। जब वह साढ़े दस साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने बड़े बेटे होने के नाते परिवार की जिम्मेदारियां उठाना शुरू किया। उनके 4 भाई और एक बहन है। अलंकार ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया और फिर कुछ समय आईटी सेक्टर में नौकरी की। फिर उन्होंने प्राइवेट जॉब छोड़कर यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की। अलंकार ने पहले प्रयास में यूपी पीसीएस परीक्षा पास की और 15वीं रैंक हासिल की। इसके बाद वह डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) बन गए। 2019 बैच के अधिकारी ने लखनऊ, उन्नाव और बलरामपुर में एसडीएम के पद पर काम किया है।अलंकार का परिवार कानपुर में नौबस्ता इलाके में रहता है।
