फिल्म Welcome to the Jungle का नया गाना “Ghis Ghis Ghis” 25 मई 2026 को रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस गाने में Akshay Kumar और अक्षरा सिंह पहली बार भोजपुरी स्टाइल में एक साथ नजर आए हैं। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा देखी जा रही है क्योंकि इसमें देसी अंदाज के साथ-साथ भोजपुरी टच और अक्षय कुमार का एक अलग ही लोक देखने को मिला है।
Ghis Ghis गाने में Akshay Kumar का भोजपुरिया अवतार
फिल्म वेलकम टू द जंगल की इस नए गाने में अक्षय कुमार बिल्कुल ही नए अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं उनके लंबे बाल, देसी कपड़े और भोजपुरी स्टार जैसा स्टाइल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। फिल्म में Akshay Kumar एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय कुमार की इस गाने के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से शेयर हो रहेहैं। खास तौर पर भोजपुरी ऑडियंस के बीच इसका एक अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़े: Kiara Advani की मूवी नहीं हो रही हिट? Game Changer के बाद कियारा…
Akshara Singh की एंट्री से चर्चा
भोजपुरी फिल्म की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी इस गाने में शामिल किया गया है जिस कारण यह गाना और ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म के जरिए मार्क्स हिंदी और भोजपुरी दोनों ही ऑडियंस को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह का डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ऑडियंस को पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने तो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी कलाकारों की मौजूदगी के बारे में बताया कि यह पहले से ज्यादा बढ़ रही है।
Welcome Franchise में नया ट्रायल
वेलकम फ्रेंचाइजी अपने पहले कॉमेडी और बड़े कलाकारों के लिए हमेशा से जानी जाती रही है। इस पर फिल्में म्यूजिक और रीजनल फ्लेवर पर भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ऑफिशियल प्लान बताया गया है कि फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गयाहै। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और गोकलानी फर्नांडीज भी नजर आने वाली है।
ये भी पढ़े: Abhimanyu Singh को Amitabh Bachchan संग डेब्यू के बाद नहीं मिला काम
सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन
“Ghis Ghis” गाने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं कुछ ऑडियंस में से मनोरंजन और एनर्जेटिक सॉन्ग बताया जबकि कुछ लोगों ने कहा की फिल्म के कंटेंट से ज्यादा गानों पर फोकस किया है। हालांकि रिलीज की शुरुआती घंटे में गाने को एक अच्छा रिस्पांस देखने को मिला अब ऑडियंस की नजर फिल्म के रिलीज पर है जो 26 जून को सिनेमा घर में आने वाली है।

