बॉलीवुड की 2005 में आई फिल्म बरसात एक बार फिर इन दिनों चर्चा में देखने को मिल रही है दरअसल फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म की शुरुआत akshay kumar और प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई थी लेकिन बाद में अक्षय कुमार की जगह बॉबी देओल को कास्ट किया गया।
आखिर अक्षय कुमार को फिल्म से क्यों हटना पड़ा?
फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने बताया कि बरसात फिल्म की शुरुआत में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु के साथ काम करने की प्लानिंग की गई थी। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म का एक गाना भी सूट हो गया था इसके बाद शूटिंग कुछ समय के लिए रुकी और दोबारा काम फिर से शुरू होने तक इसकी स्थिति में बदलाव हो चुका था। सुनील दर्शन के मुताबिक उस दौरान akshay kumar अपने पर्सनल जिंदगी में काफी परेशानियांझेल रहे थे। अक्षय कुमार ने उनसे फिल्म को टालने की बात कही और आखिरकार दोनों ही एक्टर को साथ लेकर फिल्म आगे बढ़ना संभव नहीं हो पाया।
ये भी पढ़े : Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…
फिल्म में सुनील दर्शन ने प्रियंका को ही क्यों चुना?
सुनील दर्शन ने बताया कि उनके सामने दोनों ही एक्टर में से किसी एक को चुनने की स्थिति बन चुकी थी उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को फिल्में बनाए रखने का फैसला किया उनका कहना था कि शादीशुदा व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी की प्रति ज्यादा सावधान होना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों को फिर साथ काम करने से अक्षय के परिवार में परेशानी हो सकती है।
यहां यह साफ बताना जरूरी है कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते को लेकर उसे दौर में काफी चर्चाएं थी लेकिन इसको अफेयर के रूप में नहीं साबित किया गया है। इसे अफवाह और सुनील दर्शन के बयान के आधार पर ही केवल देखना चाहिए।
अक्षय की जगह बॉबी देओल की हुई थी एंट्री
इस फिल्म से akshay kumar के बाहर होने के बाद फिल्म में बॉबी देओल को कास्ट किया गया। 19 अगस्त 2005 को रिलीज हुई फिल्म बरसात में बॉबी देओल प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सुनील दर्शन ने 2025 में दिए गए अपने एक अलग इंटरव्यू में फिल्म की कास्टिंग बदलने की बात भी की थी। उसे बातचीत थे उन्होंने अक्षय कुमार की व्यस्तता और फिल्म की जरूरत का जिक्र किया था। इसलिए अलग-अलग समय पर दिए गए बयान में बदलाव की वजह अलग-अलग पहलू दिखतेहैं।
ये भी पढ़े : संस्कृति कपड़ों से नहीं…kriti sanon का कंगना को करारा जबाब
क्या अक्षय और प्रियंका ने इससे पहले साथ काम किया था?
akshay kumar और प्रियंका चोपड़ा इससे पहले एतराज और वक्त द रेस जैसे फिल्मों में एक साथ काम करते नजर आ चुके हैं। बरसात फिल्म में भी दोनों को साथ काम करने के प्लानिंग थे लेकिन फिल्म की अंतिम कास्ट अलग हो गई। यानी बरसात फिल्म की कहानी सिर्फ एक एक्टर के रिप्लेसमेंट की नहीं है बल्कि उसे दौर में फिल्म कास्टिंग का कहानी इसमें निजी स्थिति के फैसले का भी असर पड़ता है।

