Site iconSite icon SHABD SANCHI

Ajit Pawar Death at Baramati : प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, सुनते ही रो पड़ी सुप्रिया सुले; हादसे का Video देखें

Ajit Pawar Death at Baramati : महाराष्ट्र की राजनीति मे बुधवार की सुबह दुखद खबर ने सभी की आंखें नम कर दीं। सुबह 8.45 बजे बारामती क्षेत्र के पास महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व एनसीपी के चीफ अजित पवार का निजी प्लेन क्रैश हो गया, हादसे के समय वह प्लेन में सवार थे। विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया है। उनके साथ ही प्लेन के दो पायलट, एक क्रू मेंबर और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर होते ही अजित पवार का परिवार टूट गया और दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है। इस खबर से शिवसेना यूबीटी की नेता व शरद पवार की बहू सुप्रिया सुले भी दुखी हो गईं और दफ्तर में ही रो पड़ी। इस विमान हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। 

अजित पवार का परिवार बारामती के लिए रवाना

अजित पवार का निजी विमान बुधवार की सुबह 8:45 बजे बारामती के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। अजित पवार के निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक क्षेत्र में दुख का माहौल बन गया है। शरद पवार की बेटे और सांसद सुप्रिया सुले अपने दफ्तर में ही रोने लगीं और तुरंत बारामती के लिए रवाना हो गईं। अजित पवार का शव बरामद होने के बाद उनके परिवार वाले और पार्टी के वरिष्ठ नेता बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार, और पार्थ पवार जैसे नेता दिल्ली से बारामती के लिए निकल चुके हैं। वे शरद पवार के आवास पर मौजूद हैं, जहां से आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

https://twitter.com/i/status/2016365092003336498

कैसे हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश?

बारामती में बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस निजी विमान में सवार थे, वह क्रैश हो गया। अजित पवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के सिलसिले में विभिन्न सभाओं को संबोधित करना था। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, जिसमें वह भाग लेने गए थे। इसके बाद उनका दूसरा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंढरे में आयोजित होना था। दोपहर 3 बजे करंजेपुल में उनको जनसभा को संबोधित करना था और उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित था। लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

एसपी ग्रामीण पुणे संदीप सिंह ने की निधन की पुष्टि

एसपी ग्रामीण पुणे संदीप सिंह ने इस हादसे की पुष्टि के साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की पुष्टि की है। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक तीन शव बरामद किए गए हैं, और कुल 5 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े : Arijit Singh Retirement : अरिजीत सिंह अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे, प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास

Exit mobile version