Ajay Rai Abusing PM Modi Video: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चीफ और बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर हारने वाले अजय राय (Ajay Rai) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है जिसमे उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर बहुत ही घटिया बात बोली है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी में बवाल मच गया है. बीजेपी नेता और प्रवक्ता अब कांग्रेस और अजय राय पर हमलावर हैं और उनके बयान की निंदा कर रहे हैं.
सोशल मीडिया में भी यूजर्स अजय राय के इस अमर्यादित व्यव्हार की निंदा कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि जब अजय राय की तबियत खराब हुई थी तब पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए उनकी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की थी मगर अजय राय तो पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं और यही सबसे बड़ा फर्क है.
यूजर्स का कहना है कि जब आपके पास कोई विजन न हो, भरोसा न हो और जनता से कोई नाता न हो तो गालियां ही राजनीतिक हथियार बन जाती हैं. यह काफी घिनौना है
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि-
राहुल गांधी की कांग्रेस की संस्कृति गाली गलौज वाली बन गई है…. परिवारवादी, कांग्रेस का हर नेता इसी बात से फ्रस्ट्रेटेड है कि भारत में मोदी जी के शासनकाल में सुरक्षा स्थिरता क्यों बनी हुई है. अजयराय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अपशब्द, उनकी घृणा, कांग्रेस का फ्रस्ट्रेशन और कांग्रेस की गाली वाली संस्कृति दर्शाते हैं. कांग्रेस देशविरोधियों का महिमामंडन करती है और देश की जनता , देश के चुने गए प्रधानमंत्री को गाली देती है…. कांग्रेस की भाषा अर्बन नक्सलियों से प्रेरित है….
शहजाद पूनावाला ने कहा कि
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यह गांधीवादी कांग्रेस नहीं गालीवादी कांग्रेस बन चुकी है। इसलिए राहुल गांधी ने पहले प्रधानमंत्री को गद्दार कहा… और अब उन्हीं के निर्देश पर जिस तरह की भाषा अजय राय ने इस्तेमाल की है। 150 से अधिक गालियां प्रधानमंत्री को, उनके समाज, उनके परिवार, उनके माता-पिता को दी गई, यह इसलिए किया जाता है क्योंकि उनके पास प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं है… एक तरफ अजय राय जब बीमार होते हैं तो प्रधानमंत्री उनका हाल-चाल पूछते हैं लेकिन दूसरी तरफ वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।”
इस मामले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी ट्वीट सामने आया है उन्होंने कहा कि- आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।

