Site iconSite icon SHABD SANCHI

टीवी के सबसे पॉपुलर क्राइम शो को होस्ट करेंगे अजय देवगन, ‘क्राइम पेट्रोल’ में हुई एंट्री

Ajay Devgn Crime Patrol: टीवी के सबसे चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) के नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) अब इस पॉपुलर क्राइम शो को होस्ट करते नजर आएंगे। करीब एक दशक तक अनूप सोनी (Anup Soni) ने शो की मेजबानी की थी, लेकिन अब 2026 में शुरू होने वाले नए सीजन में होस्ट की जिम्मेदारी अजय देवगन को दी गई है।

खास बात यह है कि अजय देवगन ने नए सीजन के लिए शुरुआती 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अगर शो को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स और मजबूत TRP मिलती है, तो अजय देवगन आगे भी शो के साथ जुड़े रह सकते हैं।

अजय देवगन ने खुद किया ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करने का ऐलान

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि Ajay Devgn जल्द ही किसी टीवी शो के होस्ट बन सकते हैं। उस वक्त यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अभिनेता किसी नए शो के साथ टेलीविजन पर एंट्री करने वाले हैं।

लेकिन बाद में अजय देवगन ने खुद ‘क्राइम पेट्रोल’ के अनाउंसमेंट टीजर के जरिए साफ कर दिया कि वह इसी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

टीजर में अजय देवगन अपराध की बदलती प्रकृति पर बात करते हुए नजर आते हैं। वह बताते हैं कि पहले बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने और रात में घर का दरवाजा बंद रखने की सीख दी जाती थी, लेकिन आज कई ऐसे अपराध सामने आ रहे हैं जिनमें अपराधी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि अपना ही करीबी होता है।

अजय देवगन लाएंगे देश को हिला देने वाले केस

‘क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) के नए सीजन में अजय देवगन ऐसे आपराधिक मामलों पर फोकस करते नजर आएंगे, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

हालांकि अजय देवगन इस शो के फुल टाइम होस्ट नहीं होंगे। वह फिलहाल Short Term Host के तौर पर शो से जुड़े हैं और शुरुआती 15 एपिसोड होस्ट करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन इन 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अगर दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आता है और शो की TRP अच्छी रहती है, तो मेकर्स उनके साथ आगे भी काम कर सकते हैं।

हर एपिसोड के लिए 6 करोड़ रुपए फीस की चर्चा

‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन की फीस को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हर एपिसोड के लिए करीब 6 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

अगर यह आंकड़ा सही है, तो टीवी होस्टिंग के लिए यह एक बड़ी फीस मानी जाएगी। हालांकि मेकर्स या अजय देवगन की तरफ से उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजेश तैलंग भी शो से जुड़े

(IANS) की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन के अलावा अभिनेता राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) को भी ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन से जोड़ा गया है।

राजेश तैलंग को दर्शक ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) और ‘दिल्ली क्राइम’ (Delhi Crime) जैसी चर्चित वेब सीरीज में देख चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह शो के कुछ अतिरिक्त एपिसोड को एंकर करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि उनके हिस्से में कितने एपिसोड आएंगे।

31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

Crime Patrol New Season: ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। दर्शक इसे Sony Entertainment Television और Sony LIV पर देख सकेंगे।

करीब एक दशक तक (Anup Soni) के साथ जुड़ा रहा यह शो अब एक नए होस्ट और नए अंदाज के साथ वापसी करने जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या (Ajay Devgn) का स्टारडम और उनका होस्टिंग अंदाज ‘क्राइम पेट्रोल’ की TRP को नई ऊंचाई तक पहुंचा पाएगा?

Exit mobile version