बॉलीबुड न्यूज। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में ऐश्वर्या राय के स्टारडम को लेकर असुरक्षित महसूस करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी पत्नी की सफलता या स्टारडम से कभी असुरक्षित नहीं रहे। अभिषेक ने कहा कि उनका पालन-पोषण ऐसे माहौल में हुआ है जहाँ उन्होंने अपनी माँ (जया बच्चन) को पिता (अमिताभ बच्चन) से बड़ा स्टार बनते देखा है, इसलिए ऐश्वर्या का स्टारडम उनके लिए असामान्य नहीं है।
रिश्ते में कॉम्पिटीशन नहीं
अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनका रिश्ता बराबरी का है। उनके रिश्ते में कभी भी कॉम्पिटीशन नहीं, बल्कि हमेशा एक साझेदारी रही है। इसके लिए उन्होने अपने घर में मिले लालन-पालन और परवरिश को कारण बताया।
समझती है ऐश्वर्या
अभिषेक बच्चन ने कहा कि ऐश्वर्या व्यवसाय को समझती हैं और इंडस्ट्री में उनसे ज़्यादा समय से काम कर रही हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के काम की कद्र करते हैं। ऐश्वर्या के प्रति भावनात्मक होते हुए उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या को वे अपना एक बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम मानते है।
इस वजह से बोले अभिषेक
दरअसल अभिषेक बच्चन का यह इंटरव्यू तब आया है जब सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। अभिषेक बच्चन ने कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह के साथ बातचीत में इस विषय पर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि उनकी परवरिश ही ऐसी नहीं हुई है, जिसमें किसी रिश्ते में एक व्यक्ति को दूसरे से ऊपर माना जाए।

