Site iconSite icon SHABD SANCHI

मायके में Aishwarya Rai Bachchan ने मनाई राखी, आराध्या भी दिखी साथ

Aishwarya Rai BachchanAishwarya Rai Bachchan

aishwarya-rai-raksha-bandhan-photos-aaradhya-family

बॉलीवुड की एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है इसमें ऐक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन अपने भाई आदित्य रॉय, मां वृंदा राय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रही है।

अपने परिवार के साथ नजर आईं ऐश्वर्या

रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर ऐश्वर्या राय का परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली है ऐश्वर्या के भाई आदित्य रॉय ने 21 अगस्त को अपने परिवार के साथ की फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें उनकी पत्नी सीमा राय ने भी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। अपनी फैमिली फोटो में ऐश्वर्या अपने भाई आदित्य और भाभी श्रीम के साथ नजर आ रही है। फोटोस में उनकी मां वृंदा राय और परिवार के बच्चे भी मौजूद दिख रहे हैं यह तस्वीर इसलिए भी खास बताई जा रही है क्योंकि ऐश्वर्या राय अपनी निजी जिंदगी से जुड़े फोटोस सोशल मीडिया पर कम डालती है।

ये भी पढ़े :शादी के 5 महीने बाद ही अलग हुए Badshah और ईशा रिक्खी….

आराध्या भी है फैमिली फोटो का हिस्सा

Aishwarya Rai Bachchan की फैमिली फोटो में ऐश्वर्या राय की बच्ची आराध्या बच्चन भी दिख रही है। वह अपनी नानी वृंदा राय और अपने cousins के साथ दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार उनके सिबलिंग्स के नाम विहान और शिवांश राय है। जानकारी के अनुसार आराध्या ने इस रक्षाबंधन के मौके पर अपने दोनों भाइयों को राखी बांधी और तस्वीरों में भी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की झलक दिखाई दे रहीहै।

ये भी पढ़े : Mirzapur मूवी एडवांस बुकिंग शुरू, टिकट 1800 रूपये तक बिक रहे….

बिल्कुल सफेद आउटफिट में दिखीं ऐश्वर्या

Aishwarya Rai Bachchan रक्षाबंधन की फोटोस में सफेद रंग की एथेनिक आउटफिट पहने नजर आ रही है। वही आराध्या भी सफेद टॉप और डेनिम में नजर आ रही है। मां बेटी का यह सादगी भरा अंदाज फोटोस में साफ पता चल रहा है।

Exit mobile version