Site iconSite icon SHABD SANCHI

Indian Air Force राजस्थान में दिखेगा भारत समेत 7 देशों की वायु शक्ति, अमेरिकी एफ-35, राफेल, तेजस जैस विमान भरेगे उड़ान





Indian Air Force। आज वायुसेना अपनी सैन्य शक्ति से दुनिया भर के लोगो की नजरें अपनी ओर खीच रहा है, जो समय-समय पर कई देश अपनी वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन एवं विमानों की नई तकनीकों से एक से दूसरे देशों को रूबरू करा रहे है। ऐसा ही एक अभ्यास भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के तहत एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होने जा रहा है।

सात विदेशी देश हिस्सा लेंगे

इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी बहुउद्देश्यीय स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-35 पहली बार शामिल होगा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक, तरंग शक्ति के दूसरे संस्करण में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात हिस्सा लेंगे। अभ्यास के दौरान भारत की ओर से राफेल, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई समेत कई हवाई संसाधनों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस लिए होता है यह अभ्यास

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने तरंग शक्ति के तहत होने वाले इस अभ्यास की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य भारत की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करने के साथ मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना है। उन्होने बताया कि इस अभ्यास में शामिल होने वाले ये विमान जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन के ऊपर दो सप्ताह तक संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास का प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी एफ-35 ने एयरो इंडिया 2025 में हिस्सा लिया था, लेकिन तरंग शक्ति में पहली बार इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

Exit mobile version