Air India Flight AI-2379 को मंगलवार (4 अगस्त) सुबह दिल्ली पहुंचने से पहले हवा में खतरनाक Turbulence का सामना करना पड़ा। Phuket से Delhi आ रही फ्लाइट अचानक बने Air Pocket में फंस गई, जिससे विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों और क्रू मेंबर के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 10 यात्री और 2 क्रू मेंबर मामूली रूप से घायल हुए हैं।
Delhi लैंडिंग से पहले आया जोरदार Turbulence
रिपोर्ट के मुताबिक, Air India Flight AI-2379 फुकेट से सुबह 8:25 बजे रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने से कुछ देर पहले खराब मौसम के कारण विमान अचानक तेज Turbulence की चपेट में आ गया। पायलट के अनुसार, विमान की ऊंचाई कुछ ही क्षणों में करीब 300 फीट कम हो गई।
अचानक आए इस झटके से कई यात्री अपनी सीटों पर उछल गए, जबकि केबिन में मौजूद क्रू मेंबर भी संतुलन खो बैठे।
11:50 बजे Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग
FlightRadar24 के आंकड़ों के अनुसार, फ्लाइट ने Indira Gandhi International Airport (IGI Airport) पर सुबह 11:50 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में कुल 134 यात्री सवार थे।
लैंडिंग के तुरंत बाद एयर इंडिया की मेडिकल टीम ने सभी यात्रियों की जांच की और घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया।
10 यात्री और 2 Crew Members घायल
Air India के मुताबिक, घटना में 10 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एहतियात के तौर पर Medanta Medical Centre में प्राथमिक उपचार दिया गया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
Air India ने शुरू की जांच
एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्लाइट क्रूज के दौरान कुछ समय के लिए Severe Turbulence का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराब मौसम और Air Pocket की स्थिति कैसे बनी।
एयर इंडिया ने यह भी कहा कि प्रभावित यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई है।

