AI Summit Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Summit में कांग्रेस के लोगों ने जो नंगई की उसके बाद पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। हाल ऐसा हो गया है कि कांग्रेस का साथ देने वाले विपक्षी दल भी इस मामले में खिलाफ हो गए हैं. अखिलेश यादव, जगन मोहन रेड्डी, मायावती सभी ने युथ कांग्रेस द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन पर विरोध जताया है.
अखिलेश यादव ने कहा- जब दुनियाभर से डेलीगेट्स आये हो तो ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। सरकार से लड़ाई हमारा इंटर्नल मामला है, फॉरेन डेलीगेट्स के सामने हमारे देश का अपमान होता है।
वहीं मायावती ने X में पोस्ट कर लिखा- कांग्रेस का प्रदर्शन निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, लेकिन AI समिट के दौरान ऐसा व्यवहार करना चिन्ता की बात है।
जगन मोहन रेड्डी ने कहा- कल एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस ने हम सबको शर्मिंदा कर दिया। हमारी राजनीति किस दिशा में जा रही है! किसी को भी हमारे देश का अपमान नहीं करना चाहिए। हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, हमें हमेशा दुनिया के सामने एकजुटता से पेश आना चाहिए।
लेकिन कांग्रेस पार्टी शर्मिंदगी के साथ अपने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस दुष्कृत्य का खुलकर समर्थन कर रही है.
AI Summit में प्रोटेस्ट करने वालों पर क्या कार्रवाई हुई
AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि प्रदर्शन करने वाले नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित थे। यह प्रदर्शन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। हंगामे के दौरान कई ग्लोबल लीडर्स और टेक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट वहां मौजूद थे।
पुलिस ने कहा कि यह जांच करनी है कि आरोपियों ने PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट किससे छपवाई। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन भी बरामद करने हैं। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

