Site icon SHABD SANCHI

कृर्षि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, कहा किसानों के…

पीएम किसान योजना। देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का बड़ा इंतजार रहता है। सरकार साल में तीन बार में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से 6000 रूपए दे रही है। अब तक 20 किस्तें सरकार जारी कर चुकी है, किसानों को 21वी किस्त का इंतजार है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा किए है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों की सहायता करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

किसानों की एक-एक पाई देगी सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले मुआवजे का एक-एक रुपया दिया जाएगा। महाराष्ट्र के बीड जिले के सिरसाला स्थित ग्लोबल विकास ट्रस्ट (जीवीटी) कृषि कुल में 20,000 किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, जरूरत पड़ने पर हम किसानों से सीधे संपर्क करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनके जायज दावे का एक-एक रुपया उन तक पहुंचेगा, तो वही माना जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को बिहार चुनाव परिणाम के बाद सरकार जारी कर सकती है।

खेतों तक पहुच रहे वैज्ञानिक

शिवराज सिह ने कहा, किसान सिर्फ एक किसान नहीं, बल्कि जीवनदाता भी है और देश का अन्नदाता है. देश में पहली बार, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत, पूरे भारत के वैज्ञानिक अपनी प्रयोगशालाओं से बाहर निकलकर सीधे खेतों तक पहुंचे हैं और किसानों से बातचीत कर रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कृषि पर रिसर्च और इनोवेशन का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे।

Exit mobile version