Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में आगजनी से अगरबत्ती की एजेंसी हुई खाक

Agarbatti agency destroyed to ashes due to fire in RewaAgarbatti agency destroyed to ashes due to fire in Rewa

Agarbatti agency destroyed to ashes due to fire in Rewa

Agarbatti agency destroyed to ashes due to fire in Rewa: रीवा शहर के अमहिया मोहल्ले में संचालित विशाल अगरबत्ती की एजेंसी में बीती रात करीब 12 बजे भीषण आगजनी हो गई। जिससे 20 से 25 लाख का नुकसान हो गया। आगजनी की सूचना पर पहुंचे दमकल के वाहन ने आग पर काबू पाया।

एजेंसी के संचालक विश्वनाथ गुप्ता के मुताबिक रोजाना की तरह वह एजेंसी बंद कर अपने घर चले गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के अंदर से आग की लपटें निकल रही हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें तेज हो चुकी थी। जिसके बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यह थोक की दुकान थी जहां अगरबत्ती के अलावा अन्य सामग्री भी रखी हुई थी, सब कुछ जलकर खाक हो गया। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिसद्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version