Site iconSite icon SHABD SANCHI

Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद बदले पाकिस्तानी रक्षामंत्री के सुर

operetion sindooroperetion sindoor

operetion sindoor

Operation Sindoor: भारत के एयरस्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर भारत आगे कुछ नहीं करता है तो हम भी कुछ नहीं करेंगे.

Operation Sindoor: बुधवार को भारत ने पाकिस्तान और पीओके पर बने कई आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर तबाह कर दिया है. भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद 70 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली है. भारत ने एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. भारत ने इस कार्रवाई के साथ पाकिस्तान को लेकर भी चेतावनी दी है. भारत ने कहा है कि हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। अगर पाकिस्तान किसी तरह की जवाबी कार्रवाई करता है तो उसे इससे भी बड़ा जवाब दिया जाएगा. भारत की इस चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान का रुख भी नरम पड़ गया है.

हम भी कुछ नहीं करेंगे: पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

भारत के एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच बेहद तनावपूर्ण हालात हैं. हालांकि, भारत से मिली चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान सोच विचार में पड़ गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम अपनी रक्षा करेंगे. पाकिस्तानी में भारत के हमले के बाद एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि हम भी कुछ नहीं करेंगे यदि भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता है तो।

बता दें कि पाकिस्तान रक्षा मंत्री के इस बयान के कुछ देर पहले ही भारत के विदेश सचिव ने एक प्रेस ब्रीफिंग की थी. इस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई थी. इस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए पाकिस्तान की ओर से किए गए सभी आतंकी हमलों के वीडियो और तस्वीरें दिखाईं।

पाक की हिमाकत का जवाब दिया जाएगा

विदेश सचिव ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ उजागर हुआ है। उसका उद्देश्य भारत में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देना था. लेकिन उसको सफलता नहीं मिल पाई. वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को कैसे अंजाम दिया गया. उन्होंने एकदम साफ शब्दों में कहा कि भारत ने उकसावे की कार्रवाई नहीं की है। पाकिस्तानी सेना और नागरिकों के ठिकानों को किसी तरह से निशाना नहीं बनाया गया है. लेकिन यदि आगे पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत करता है तो उसे जोरदार जवाब दिया जाएगा.

Exit mobile version