Site iconSite icon SHABD SANCHI

नीट की रिजल्ट शीट देखने के बाद युवक ने पिस्टल से खुद को मारी गोली

ग्वालियर। एमपी में एक छात्र के सुसाइड का मामला सामने आ रहा है। यह मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाना अंतर्गत शताब्दीपुरम इलाके से सामने आ रहा है। युवक की पहचान 18 वर्षीय निखिल प्रताप राठौर के रूप में हुई है। उसके पिता बृजभान सिंह राठौर सेना से रिटायर्ड हैं। परिवार समेत शताब्दीपुरम में रहते हैं।

रिजल्ट देखने के बाद उठाया कदम

जो जानकारी आ रही है उसके तहत निखिल ने नीट की आंसर शीट में कम नंबर देखने के बाद से वह भावुक था और माना जा रहा है कि वह इसी चिंता में खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह पढ़ाई एवं परीक्षा को लेकर काफी एक्टिव था। उसके पिता खुद उसे कोचिंग छोड़ने जाते थे। पुलिस का कहना है कि अभी शुरूआती जांच में सुसाइड का मामला सामने आया है। मर्ग कायम करके सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Exit mobile version