Site iconSite icon SHABD SANCHI

मउगंज के बाद अब रीवा में पकड़ी गई 10 करोड़ की ड्रग्स, नशा सिंडिकेट को ध्वस्त करने पुलिस का बड़ा अभियान

रीवा। रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये मूल्य की 3.087 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद करके ड्रग्स मामले में दो आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई के सबंध में रीवा पुलिस कप्तान गुरूकरन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में छापेमारी करके यह कार्रवाई की गई है। जिसमें आरोपी मंडप सिंह और ज्ञानभूषण शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों के क़ब्ज़े से एमडी ड्रग्स के साथ दो स्मार्ट मोबाइल फोन भी ज़ब्त किए गए।

पुलिस अधिकारियों को मिली थी सूचना

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक से मादक पदार्थ की बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडी पीएस एक्ट की धारा 8 और 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंम्प मच गया है।

24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई

ज्ञात हो कि रीवा रेंज अंतर्गत नशे के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एक दिन पूर्व ही रीवा से अलग करके बनाया मउगंज जिले में पुलिस ने रेड करके ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। रीवा एसपी श्री सिंह ने बताया कि रीवा जिले में पकड़ा गया ड्रग्स कारोबार का कनेक्शन मउगंज की ड्रग्स फैक्ट्री से मिल रहे है। उन्होने बताया कि इस नशा कारोबार के तार मुंबई जैसे महानगरों से जुड़ रहे है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कार्रवाई कर रही है। जिससे ड्रग्स एवं नशा सिंडिकेट पर पूरा प्रहार किया जा सकें।

आईजी का अभियान ला रहा रंग

ड्रग्स एवं नशा सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस को मिल रही सफलता के लिए रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत का नशे पर प्रहार अभियान एवं जन चौपाल पुलिस आपके द्वार कारगर साबित हो रहा है। ऐसे कारोबार की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक अब पहुच रही है। आईजी के निर्देश पर नशा कारोबारियों पर अब पुलिस नकेल कस रही है।

Exit mobile version