शहडोल। एमपी में दूषित पानी के मामले लगातार सामने आ रहे है। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत ने देश भर को झकझोर दिया था तो वही एमपी के ही शहडोल से दूषित पानी का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के तहत यहां 8 मवेशियों की मौत जहरीले पानी पीने से हो गई है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है, तो यहां के रहवासी भी अब पानी पीने से डर रहे है। ज्ञात हो कि शहडोल क्षेत्र आदिवासी बहूल्य क्षेत्र है और यहां कोयला का भंडार मौजूद है।
ये है मामला
जानकारी के तहत यह घटना शहडोल जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र से सामने आ रही है। यहां जहरीले पानी से गौवंशों की मौत हो गई है। सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत अमलाई ओपन कास्ट माइंस परिसर में रासायनिक तत्व मिले दूषित पानी के सेवन से 30 दिसंबर की शाम आठ से अधिक गौवंशों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। धनपुरी थाना क्षेत्र स्थित अमलाई ओसीएम परिसर में 4 गाय, 3 बछड़े और एक बैल मृत अवस्था में मिले हैं।
गौ रक्षकों काआरोप
स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों का आरोप है कि खदान क्षेत्र में जमा अपशिष्ट एवं केमिकल मिश्रित पानी पीने के कारण यह घटना हुई। मौके के आसपास खदान से निकलने वाले अपशिष्ट जल के गड्ढे और खुले जलस्रोत मौजूद हैं, जिन तक गौवंशो की पहुंच आसान है, बहरहाल दूषित पानी का मामला अब प्रशासन के लिए जांच का विषय है और प्रशासन की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

