Site icon SHABD SANCHI

रीवा में 52 दिनों के धरने के बाद सेन समाज ने समाप्त किया आंदोलन, अब घर-घर जाकर मांगेंगे जनसहयोग

After 52 days of dharna in Rewa Sen Samaj ended the movement

After 52 days of dharna in Rewa Sen Samaj ended the movement

रीवा जिले में सेन समाज के लोग पिछले 52 दिनों से कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। गुरुवार को उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। अब वे पूरे शहर और जिले में घर-घर जाकर लोगों को अपने साथ हुए अन्याय की कहानी सुनाएंगे तथा सेन परिवार को आर्थिक सहायता के लिए जनसहयोग मांगेंगे।

बता दें कि सेन परिवार के घर को प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से भूमाफियाओं द्वारा जेसीबी से गिरा दिया गया था। इस अन्याय के विरोध में ओबीसी महासभा के नेतृत्व में सेन समाज धरने पर बैठा था। धरने के दौरान उन्होंने न्याय न मिलने पर हिंदू धर्म त्यागने की भी घोषणा की थी।

ओबीसी महासभा के जेपी कुशवाहा ने बताया कि प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम का प्रतिवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version