Adobe ने घोषणा की है कि लंबे समय से कंपनी मैं काम कर रहे सीईओ शांतनु नारायण अपने पति छोड़ने के प्रक्रिया को शुरू करेंगे।Adobe CEO Transition होने की खबर के बाद गुरुवार को आफ्टर हॉर्स ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर में 6 से 7% की गिरावट देखी गई। निवेश करने वाले लोगों में परिवर्तन और तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपस्थिति को लेकर चिंता का माहौल देखा गया है।
कंपनी का हाल ही का प्रदर्शन
हालिया तिमाही नतीजे के अनुसार एडोब ने अपेक्षा से बेहतर अपना फाइनेंशियल प्रदर्शन दिया है कंपनी का राजस्व लगभग 6.40 अरब डॉलर था जबकि एडजेस्टेड प्रति शेयर इसकी इनकम 6.06 डॉलर देखी गई है। निवेश करने वाले लोगों के अनुमान से बेहतर नतीजे के बावजूद बाजार का रिएक्शन नेगेटिव देखा जा रहा है स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार इसकी घोषणा होने के तुरंत बाद ही शेयर में गिरावट देखी गई है। मजबूत कमाई के बावजूद परिवर्तन की खबर से निवेश करने वाले लोगों ने सतर्क के रुख अपना लिया है।
ये भी पढ़े: Atlassian layoffs: कर्मचारियों की 1600 नौकरी हटाई जाएगी, CEO ने बताई वजह…
Ceo के परिवर्तन होने से क्यों बढ़ी अनिश्चितता
एडोब ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा की कंपनी ने नए सीईओ की तलाश शुरू कर ली है और इसके प्रक्रिया पूरी होने तक शांतनु नारायण अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। ये Adobe CEO Transition इसलिए भी जरूरी बताया जा रहा है क्योंकि नारायण लगभग दो दशक से कंपनी में काम कर रहे हैं इतने लंबे समय के बाद सीईओ के पद से परिवर्तन करना, निवेश करने वाले लोगों के लिए प्लानिंग दिशा को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े कर देते हैं। मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार नई नेतृत्व टीम की प्लानिंग कंपनी के भविष्य के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।
AI के कारण टेक सेक्टर में दबाव हुआ
टेक्निकल उद्योग में तेजी से बढ़ रही जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के कारण पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों के सामने नया कंपटीशन खड़ा हो गया है। एडोब ने अपने प्रमुख प्रोडक्ट फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर और प्रीमियर प्रो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सभी प्रकार के फीचर्स जोड़ दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने फायरफ्लाई नाम का जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म भी लॉन्च किया है। हालांकि निवेश करने वाले लोगों के अनुसार निवेशक अभी यह देखना चाहते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से कंपनी के राजस्व में कितनी वृद्धि हो सकती है तभी वह निवेश करने का रुख अपना सकते हैं।
ये भी पढ़े: LPG संकट के बीच इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ी, क्विक कॉमर्स पर स्टॉक खत्म
शंतनु नारायण के नेतृत्व में हुआ बड़ा बदलाव
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण 2007 में एडोब के सीईओ बने थे उनके कार्यकाल में कंपनी ने पुराने सॉफ्टवेयर बिक्री मॉडल को हटाकर सब्सक्रिप्शन आधारित क्रिएटिव क्लाउड प्लेटफॉर्म को अपनायाथा। इस बदलाव के होने के बाद कंपनी के रेवेन्यू में स्थिरता देखी गई थी और डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में बढ़ोतरी भी देखी गई है। आने वाले समय में Adobe CEO Transition होने के बाद निवेश करने वालों की नजर इस बात पर है की प्लानिंग टीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल क्रिएटिव मार्केट में कंपनी की ग्रोथ कैसे बनाए रखती है। हालांकि यह सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है इसको निवेश की सलाह न माने।

